रात की शूटिंग, बाइक सवारी से तनावमुक्त होते हैं शाहरुख

मुंबई, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को सप्ताह की शुरुआत में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी से उपहार में बाइक मिली है। शाहरुख कहते हैं कि उन्हें फिल्म के सेट पर बाइक से जाना पसंद है। यह उन्हें तनाव मुक्त कर देता है।

शाहरुख ने शुक्रवार रात ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट करके ट्वीट किया, “मुझे रात में शूटिंग पसंद है और बाइक पर लोकेशन पहुंचना तो और भी अच्छा है। मेरे मन के साथ ही बालों को भी तनावमुक्त कर देता है।”

इससे पहले शाहरुख ने रोहित से हर्ले डेविडसन मोटरबाइक उपहार में मिलने पर ट्विटर पर लिखा था, “हर रोज काम जाने के लिए रोहित ने मुझे दो पहिए लाकर दिए हैं।”

रोहित शेट्टी की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के बाद शाहरुख अपनी फिल्म ‘दिलवाले’ की शूटिंग कर रहे हैं जिसमें उनके साथ काजोल और वरुण धवन भी हैं।

फिल्म 18 दिसम्बर को रिलीज की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493