एग्वेरो से बेहतर सिर्फ मेसी, रोनाल्डो : पेलेग्रीनी

मैनचेस्टर, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी के कोच मैनुएल पेलेग्रीनी का कहना है कि मौजूदा खिलाड़ियों में सर्गियो एग्वेरो से बेहतर सिर्फ बार्सिलोना के लियोनेल मेसी और रियल मेड्रिड के क्रिस्टीयानो रोनाल्डो हैं।

शनिवार को इंग्लिश प्रीमियर लीग मैच में एग्वेरो ने 20 मिनट में पांच गोल किए और उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत सिटी ने न्यूकैसल युनाइटेड को 6-1 से हराया।

बीते सत्र में लोल्डन बूट पुस्कार जीतने वाले एग्वेरो ने इस सत्र में धीमी शुरुआत की लेकिन अब तक वह कुल छह गोल कर चुके हैं।

पेलेग्रीनी ने कहा, “मैं पहले भी कह चुका हूं कि एग्वेरो से बेहतर सिर्फ मेसी और रोनाल्डो हैं। इन दोनों के बाद एग्वेरो दुनिया के सबसे बेहतरीन फुटबाल खिलाड़ी हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493