कटक टी-20 : द. अफ्रीका ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

कटक, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने सोमवार को बाराबाती स्टेडियम में भारत के साथ जारी दूसरे टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

तीन मैचों की सीरीज में मेहमान टीम 1-0 से आगे है। उसने धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ स्टेडियम में दो अक्टूबर को हुए पहले मुकाबले में भारत को सात विकेट से हराया था।

भारत ने इस मैच के लिए एक परिवर्तन किया है। धर्मशाला में अपने टी-20 करियर का आगाज करने वाले श्रीनाथ अरविंद को बाहर बैठाया गया है जबकि हरभजन सिंह उनका स्थान लेंगे।

मेहमान टीम ने भी एक बदलाव किया है। मार्चेट डी लांज के स्थान पर एल्बी मोर्कल को मौका दिया गया है।

टीमें :

भारत : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान/विकेटकीपर), रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, सुरेश रैना, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अंबाती रायडू, मोहित शर्मा, हरभजन सिंह।

दक्षिण अफ्रीका : फॉफ डू प्लेसिस (कप्तान), काइल एबॉट, हाशिम अमला, फरहान बेहरादीन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एल्बी मोर्कल, अब्राहम डिविलियर्स, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, इमरान ताहिर, डेविड मिलर, क्रिस मौरिस, कैगिसो रबाडा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493