टेनिस : बालाजी, श्वेता फेनेस्टा ओपन के अगले दौर में

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस खिलाड़ी श्रीराम बालाजी और श्वेता राणा ने विजयी आगाज करते हुए फेनेस्टा ओपन टेनिस चैम्पियनशिप में अपने-अपने वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

दिल्ली लॉन टेनिस संघ (डीएलटीए) कॉम्प्लेक्स में चल रहे टूर्नामेंट में सोमवार को बालाजी ने पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में रुबल शांडिल्य को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से मात दे दी।

वहीं महिला एकल वर्ग के पहले दौर में श्वेता ने उलटफेर करते हुए दूसरी वरीय रिषिका सुंकारा को 7-5, 6-1 से हरा दिया।

दिल्ली के रुबल को डीएलटीए में खेलने का काफी अनुभव है और वह छोटे-मोटे टूर्नामेंटों में काफी सफल भी रहे हैं, लेकिन बालाजी की तेज-तर्रार सर्विस के आगे उनकी एक नहीं चली।

पुरुष एकल वर्ग में इसके अलावा अन्य कोई उलटफेर देखने को नहीं मिला और तीसरे वरीय मोहित मयूर तथा सिद्धार्थ रावत ने अपने-अपने मैच जीत लिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493