एटीपी विश्व रैंकिंग में जोकोविक शीर्ष पर कायम

लंदन, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक सोमवार को जारी प्रोफेशनल टेनिस संघ (एटीपी) की ताजा रैंकिंग में शीर्ष पर कायम हैं।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, जोकोविक ने 167 सप्ताह से अपनी सर्वोच्च विश्व वरीयता बरकरार रखी है और अमेरिकी दिग्गज जॉन मैकनरो से इस मामले में अब वह सिर्फ तीन सप्ताह पीछे रह गए हैं।

पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त स्पेन के शीर्ष खिलाड़ी राफेल नडाल इस सप्ताह भी नीचे खिसके। नडाल एक स्थान फिसलकर आठवें पायदान पर चले गए।

स्पेन के ही डेविड फेरर ने सातवें स्थान पर कब्जा जमाया।

एटीपी की ताजा रैंकिंग :

1. नोवाक जोकोविक (सर्बिया) – 15,645 अंक

2. रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड) – 9,420 अंक

3. एंडी मरे (ब्रिटेन) – 8,640 अंक

4. स्टानिस्लास वावरिंका (स्विट्जरलैंड) – 6,005 अंक

5. टॉमस बर्डिख (चेक गणराज्य) – 4,900 अंक

6. की निशिकोरी (जापान) – 4,540 अंक

7. डेविड फेरर (स्पेन) – 3,945 अंक

8. राफेल नडाल (स्पेन) – 3,770 अंक

9. मिलॉस राओनिक (कनाडा) – 2,740 अंक

10. जाइल्स सिमोन (फ्रांस) – 2,530 अंक

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493