साना, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। यमन के अदन शहर में मंगलवार को एक होटल पर रॉकेट हमला हुआ, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। इस होटल में यमन के अपदस्थ राष्ट्रपति अब्द रब्बू मंसूर हादी की सरकार के सदस्य रहते हैं।
अधिकारियों के अनुसार, हमले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सैनिकों सहित 12 लोगों की मौत हुई है।
अदन में सुरक्षा सूत्रों ने अंग्रेजी चैनल ‘सीएनएन’ को बताया कि अब तक हमले में यमन की सरकार के किसी अधिकारी के मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है।
दक्षिणी बंदगाह वाले शहर अदन स्थित अल कस्र होटल में प्रधानमंत्री खालिद बहाह सहित अन्य अधिकारी रहते हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि जिस समय होटल पर हमला हुआ, उस समय बहाह होटल में मौजूद थे या नहीं।
dharmpath.com dharmpath