‘यारा..’ से बॉलीवुड में दिखेगी पाउली की प्रतिभा : निर्देशक

मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। निर्देशक सुभाष सहगल का कहना है कि फिल्म ‘यारा सिली सिली’ के साथ बंगाली अभिनेत्री पाउली दाम हिंदी सिनेमा जगत को अपने अभिनय की प्रतिभा दिखाएंगी।

सुभाष ने आईएएनएस से कहा, “पाउली ने बांग्ला फिल्म उद्योग में अपनी अद्भुत क्षमता का प्रदर्शन किया है, जहां वह अपने अभिनय के लिए प्रसिद्ध हैं लेकिन इस बार ‘यारा सिली सिली’ के साथ बॉलीवुड में हैं। मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि हिंदी फिल्म उद्योग कलाकार की प्रतिभा देखेगा।”

फिल्म में पाउली यौनकर्मी की भूमिका निभा रही हैं और परमब्रत चटर्जी के साथ उनकी जोड़ी बनाई गई है। उन्होंने कई बंगाली फिल्मों में साथ काम किया है। बताया जा रहा है कि फिल्म में दोनों के बीच की कैमस्ट्री को बड़ी खूबसूरती से उतारा गया है।

सुभाष ने कहा, “मेरी फिल्म में पाउली यौनकर्मी की भूमिका निभा रही हैं। उम्मीद है दर्शक कुछ दृश्य पसंद करेंगे, लेकिन मैं आश्वासन देता हूं कि फिल्म में कोई अश्लीलता, नग्नता या अंग प्रदर्शन नहीं है, परमब्रत ने भी आश्र्चयजनक प्रदर्शन किया है।”

फिल्म ‘यारा सिली सिली’ को रीना भूषण और नीना सुभाष सहगल के बैनर मूवी ड्रीम्स के तहत पेश किया जा रहा है। फिल्म 6 नवंबर को प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493