चेन्नई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी अभिनीत ऐतिहासिक फिल्म ‘रुद्रमादेवी’ का तमिल संस्करण इस सप्ताह तेलुगू और हिंदी संस्करण के बाद प्रदर्शित होगा। यह 3डी फिल्म है।
फिल्म ‘रुद्रमादेवी’ का तेलुगू और हिंदी संस्करण दुनियाभर के सिनेमाघरों में शुक्रवार को प्रदर्शित होगा।
एक सूत्र ने आईएएनएस को कहा, “तमिल संस्करण 16 अक्टूबर को प्रदर्शित होगा। तमिल निर्माता थनंदल फिल्म्स ने पिछले सप्ताह विजय अभिनीत फिल्म ‘पुली’ प्रदर्शित की थी। इसलिए एक सप्ताह बाद ‘रुद्रामा देवी’ प्रदर्शित की जाएगी, जिससे फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी बढ़त बना सके।”
थनंदल फिल्म्स ने ट्विटर पेज द्वारा इस बात की पुष्टि की है कि ‘रुद्रमादेवी’ का तमिल संस्करण 16 अक्टूबर को प्रदर्शित होगा।
गुणाशेखर द्वारा निर्देशित फिल्म रुद्रमादेवी की ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है।
बताया जा रहा है कि फिल्म 80 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई है। फिल्म में प्रकाश राज, अल्लू अर्जुन, राणा दग्गुबाती, कृष्णम राज और विक्रमजीत विर्क भी प्रमुख भूमिका में हैं।
dharmpath.com dharmpath