सीएनएन के मुताबिक, सोमवार को फिनिक्स से बॉस्टन जा रहे विमान के कप्तान माइकल जॉन्सटन (57) उड़ान के दौरान बीमार पड़ गए।
विमान के सह-पायलट ने एयरबस 320 का मार्ग बदल कर उसे सिरैक्यूज की ओर मोड़ दिया।
एयरलाइन प्रमुख डफ पार्कर ने जारी बयान में कहा कि चालक दल के सदस्यों ने माइक, एक-दूसरे की और यात्रियों की देखरेख की।
उन्होंने कहा, “इस अत्यंत मुश्किल घड़ी में चालक दल के सदस्यों द्वारा मिलकर स्थिति को संभालने पर अधिक गौरवान्वित हैं।”
न्यूयॉर्क के ओनानडागा काउंटी के चिकित्सा जांच अधिकारी का कहना है कि अंत्य परीक्षण और प्राथमिक जांच में किसी तरह के विषाक्त पदार्थ की मौजूदगी भी नहीं मिली। पायलट की प्राकृतिक कारणों से मौत हुई है।
मृतक की पत्नी का कहना है कि 2006 में मृतक की डबल बाइपास सर्जरी हुई थी। उन्हें बताया गया था कि उनकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो सकती है।
एक यात्री ने कहा कि जब उन्होंने इंटरकॉम पर एक महिला की कंपनभरी आवाज सुनी तो उन्हें मालूम हो गया था कि कुछ गलत हुआ है। यात्रियों को पायलट के बीमार होने की सूचना दी गई थी।
dharmpath.com dharmpath