गोल्फ : कोरिया के दिग्गज चोई अंतर्राष्ट्रीय टीम के उप-कप्तान नियुक्त

इंचियोन (कोरिया), 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के दिग्गज गोल्फ खिलाड़ी के. जे. चोई को प्रेसिडेंट्स कप के लिए मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया।

जैक निकलॉस गोल्फ क्लब में गुरुवार से प्रेसिडेंट्स कप शुरू होगा। अंतर्राष्ट्रीय टीम में भारत के स्टार गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी भी शामिल हैं।

एशियन टूर के दिग्गज खिलाड़ी रहे 45 वर्षीय चोई ने 1999 में पहली बार अमेरिकी प्रोफेशनल गोल्फ संघ (पीजीए) टूर कार्ड हासिल किया था। चोई पीजीए टूर में आठ पदक जीतने में सफल रहे, जिसमें द प्लेयर्स चैम्पियनशिप खिताब भी शामिल है।

एशिया में पहली बार प्रेसिडेंट्स कप का आयोजन हो रहा है और चोई टूर्नामेंट के इतिहास में उप-कप्तान बनने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

अंतर्राष्ट्रीय टीम के कप्तान जिम्बाब्वे के निक प्राइस के दो अन्य सहयोगी कप्तानों के रूप में मार्क मैकनल्टी और टोनी जोंस्टोन को नियुक्त किया गया है।

चोई से जब पूछा गया कि क्या वह प्राइस का सहयोगी कप्तान बनना पसंद करेंगे या शेष 12 खिलाड़ियों में शामिल होना चाहेंगे तो चोई ने बिना किसी हिचक के कहा, “मैं खेलना पसंद करूंगा। यह बेहद तनाव वाला है। अगर आप खिलाड़ी हैं तो आपका कप्तान जब आपसे कहता है, आपको सिर्फ खेलना होता है। लेकिन कप्तान और उप-कप्तान के लिए सभी 12 खिलाड़ियों पर नजर रखनी होती है, उनकी जीवनशैली और खेलने की शैली परखनी होती है और सह समय और जगह पर उनका इस्तेमाल करना होता है।”

चोई ने कहा, “उप-कप्तान रहते हुए काफी सोच-विचार करना होता है। ऐसे में मैं रात में सो नहीं सकता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493