मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेत्री दीपिका सिंह ने कहा है कि धारावाहिक ‘दीया और बाती हम’ की आगामी कड़ी के लिए उन्होंने कुछ एक्शन दृश्यों की शूटिंग की, जो उनके लिए काफी चुनौतीपुर्ण रहा।
दीपिका ने एक बयान में कहा, “मिशन महाबली मेरे लिए साहसपूर्ण है। इस पूरे ट्रैक की शूटिंग के लिए मेरा अनुभव बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। मैंने कुछ वाकई में कठिन स्टंट और एक्शन दृश्य किए।”
स्टार प्लस का यह शो एक एक्शन से भरपूर दृश्य पिल्माने की तैयारी में है। मिशन महाबली परमाणु हमले का सामना कर रहे देश को बचाने के लिए संध्या (दीपिका) के साथ अपना क्लाइमेक्श दृश्य की तैयारी में है।
दीपिका को ऊंचाई से डर लगता है उसके बावजूद उन्हें हेलिकॉप्टर पर लटके हुए और चलते ट्रक पर कूदते हुए देखा जाएगा।
उन्होंने कहा, “मिशन महाबली रोमांचक मोड़ पर है। इसमें बहुत-सा ड्रामा और एक्शन हैं।”
dharmpath.com dharmpath