सितंबर में सेवा क्षेत्र का धीमा विस्तार : निक्के ई पीएमआई

मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में सितंबर महीने में धीमा विस्तार हुआ। यह जानकारी सेवा क्षेत्र से संबंधित एक प्रमुख सर्वेक्षण से मिली।

मंगलवार को जारी निक्के ई सर्विसिस बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स सितंबर महीने में 51.3 पर दर्ज किया गया, जो अगस्त में 51.8 पर था।

सूचकांक के 50 से ऊपर रहने का मतलब संबंधित क्षेत्र में विस्तार और नीचे रहने का मतलब संकुचन होता है।

वैश्विक वित्तीय सूचना सेवा प्रदाता कंपनी मार्किट, पर्चेजिंग मैनेजर इंडेक्स (पीएमआई) श्रंखला से संबंधित आंकड़े जारी करती है।

मार्किट से जुड़ीं अर्थशास्त्र पॉलियाना डी लिमा ने मंगलवार को जारी रपट में कहा, “सितंबर में विनिर्माण और सेवा दोनों क्षेत्रों में विकास धीमा रहा।”

उन्होंने कहा कि इस दौरान देश में मांग कम रहने तथा अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी भारतीय उत्पादों की मांग कम रहने का उद्योग पर असर हुआ।

डी लिमा ने कहा, “फ्यूचर आउटपुट इंडेक्स रिकार्ड निचले स्तर पर आ गया है। इससे पता चलता है कि आने वाले समय में सेवा क्षेत्र में और गिरावट आ सकती है।”

डी लिमा ने कहा, “कमोडिटी की कम कीमतों और पेट्रोल मूल्य में गिरावट के कारण लागत मूल्य घटा है। इसके कारण उत्पादों के मूल्यों में समग्र तौर पर गिरावट आई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493