‘डांस प्लस’ के समापन को लेकर भावुक हुए रेमो

मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। जीवन में हर अच्छी चीज का अंत होता है, लेकिन इसके साथ यह खालीपन भी छोड़ जाता है। ऐसा ही कुछ कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा के साथ भी हो रहा है। वह डांस रियलिटी शो ‘डांस प्लस’ के फिनाले की वजह से इसी भावना से गुजर रहे हैं।

डिसूजा ने अपने एक बयान में कहा, “यहां काफी खुशी है, क्योंकि हम देश का अगला डांसर खोजने के करीब हैं। मैं दुखी भी हूं, क्योंकि यह यात्रा खत्म होने वाली है।”

टेलीविजन चैनल स्टार प्लस के सभी दर्शक अलग-अलग नृत्यों के गवाह हैं, जहां सभी मंच पर थिरकते नजर आए हैं। यह शो अपनी अंतिम कड़ी तक पहुंच गया है।

फिनाले के बारे में सुपर निर्णायक डिसूजा ने कहा, “फिनाले में दर्शकों के लिए बहुत कुछ है। मैंने व्यक्तिगत रूप से धर्मेंद्र के साथ नृत्य चुना है, जिसे हम ‘डांस प्लस’ कह सकते हैं। फिनाले में होने वाले सभी प्रदर्शन यकीनन इससे पहले कभी नहीं देखे गए होंगे।”

डिसूजा के दोस्त टेरेंस लेविस और गीता कपूर भी आखिरी कड़ी का हिस्सा होंगे। इसका प्रसारण शनिवार और रविवार को किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493