दिल्ली में कुरकुरे संग सजी हंसी की महफिल

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। ‘ज्यादा मीठा हो गया न, कुछ चटपटा हो जाए’, इसी स्लोगन के साथ कुरकुरे ने दिल्ली में ‘वाई सो स्वीट’ कॉमेडी शो का मंगलवार को आयोजन किया।

यहां सिरीफोर्ट ऑडोटिरियम में हास्य अभिनेता साइरस साहूकार, कनन गिल, साहिल शाह, सौरभ कंठ ने लोगों को हंसा-हंसा कर लोट-पोट कर दिया।

कुरकुरे ने इस त्योहारी मौसम में हिंदी, बंगाली और तमिल में अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की है।

साइरस साहूकार ने आईएएनएस से कहा, “दिल्ली वालों को हंसने का और हमें हंसाने का मौका चाहिए और कुरकुरे ने इसके लिए मंच दे दिया है।”

इस शो में भारी संख्या में युवा उपस्थित थे।

लेडी श्रीरामकॉलेज की छाया चौधरी ने आईएएनएस से कहा कि इस तरह के हंसने की स्टैंडअप कॉमेडी शो कम ही होते हैं और वह इस मौके को खोना नहीं चाहती थीं।

शो में कपिल शर्मा, एआईबी रोस्ट, सविता भाभी से लेकर तमाम छोटे-बड़े मुद्दों पर लाजवाब कॉमेडी का लोगों ने आनंद लिया।

कनन गिल ने कहा, “कॉमेडी लोगों को जोड़ने का काम करती है, इसलिए हमारे देश में कम से कम इसका भविष्य काफी उज्वल है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493