मैं अकेला हूं : निक जोनास

लॉस एंजेलिस, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायक निक जोनास ने अभिनेत्री केट हडसन के साथ डेटिग की अफवाहों का खंडन किया है।

उनका कहना है कि वह इस समय किसी को डेट नहीं कर रहे हैं।

वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ की रपट के अनुसार, निक ने न्यूज टेलीविजन सीरीज ‘ईटी कनाडा’ को बताया, “मैं 23 साल का हूं। मैं अकेला हूं और मेरी जिंदगी अच्छी है।”

निक ने कहा, “मैं इस वक्त जितना हो सके उतने मजे कर रहा हूं। मैं भी एक आम जीवन जीता हूं और चाहे कोई भी बात हो, लोगों की मेरी जिंदगी में दिलचस्पी रहती है।”

ऐसी अटकलें थीं कि निक अभिनेत्री केट हडसन (36) को डेट कर रहे हैं। इसके बाद उन्हें ऑरलैंडो में डिज्नी वर्ल्ड में साथ में देखा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493