रसायन का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से 3 वैज्ञानिकों को

स्टॉकहोम, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। रसायन शास्त्र के लिए तीन वैज्ञानिकों टॉमस लिंडाल, पॉल मॉडरिश एवं अजीज सैंकर को डीएनए की मरम्मत पर अध्ययन के लिए वर्ष 2015 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ने बुधवार को यह घोषणा की।

एकेडमी ने कहा कि इन वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन के जरिए यह समझाया है कि कोशिकाएं किस तरह क्षतिग्रस्त डीएनए की मरम्मत करती हैं। इस अध्ययन से इस बात को भी समझा जा सकता है कि कैंसर रोग जैसी स्थिति में हालत किस तरह बिगड़ सकती है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंगलवार को भौतिकी शास्त्र के नोबेल और सोमवार को चिकित्सा शास्त्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493