आईएसएल से बतौर प्रायोजक जुड़ा प्यूमा

मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। खेल पोशाकों की अग्रणी वैश्विक ब्रांड प्यूमा बुधवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) से बतौर प्रायोजक जुड़ गया।

इस साझेदारी के तहत प्यूमा आईएसएल का आधिकारिक बॉल एंड बूट पार्टनर बन गया।

प्यूमा ने आईएसएल के साथ यह साझेदारी तीन वर्षो के लिए की है। प्यूमा की इवो पॉवर-1 फुटबाल से यह टूर्नामेंट खेला जाएगा।

इसके अलावा प्यूमा आईएसएल के क्लबों मुंबई सिटी एफसी, दिल्ली डायनामोज एफसी और केरला ब्लास्टर्स एफसी का किट पार्टनर भी है।

प्यूमा के प्रबंध निदेशक अभिषेक गांगुली ने बुधवार को जारी एक वक्तव्य में कहा, “आईएसएल भारत के फुटबाल प्रशंसकों के दिमाग में छा चुका है और हमें इस बात की बेहद खुशी है कि टूर्नामेंट में प्यूमा की इवो पॉवर-1 फुटबाल गेंद इस्तेमाल की जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493