चेन्नई, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। थूंगावनम के निर्देशक राजेश एम सेल्वा ने कहा कि ‘थूंगावनम’ का एकमात्र संगीत ट्रैक हासन के आगामी जन्मदिन के लिए तोहफा है।
चेन्नई, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। थूंगावनम के निर्देशक राजेश एम सेल्वा ने कहा कि ‘थूंगावनम’ का एकमात्र संगीत ट्रैक हासन के आगामी जन्मदिन के लिए तोहफा है।
हासन सात नवंबर को 61 वर्ष के हो जाएंगे।
राजेश ने संवाददाताओं से कहा, “हम कमल सर के जन्मदिन से ठीक एक महीने पहले अपनी फिल्म का सिंगल ट्रैक रिलीज कर रहे हैं। यह हमारी ओर से उनके लिए जन्मदिन का तोहफा है। “
यहां एक सितारों भरी महफिल में कमल की आवाज में गीत का अनावरण किया गया।
समारोह में प्रख्यात सितारों के जमावड़े के बीच तमिल कलाकार धनुष, विशाल कृष्णा रेड्डी और गौतम वासुदेव मेनन भी शामिल थे।
समारोह में अभिनेत्री फिल्म निर्मात्री श्रीप्रिया ने कहा, “यह इतनी स्टाइलिश है, मुझे संदेह है कि यह तमिल फिल्म है।”
धनुष ने इस मौके पर कहा कि उनका सपना है कि उन्हें कमल के हाथों कोई पुरस्कार मिले, वे उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं।
कमल ने कहा, “अधिकांश फिल्मों की तरह हमने इसे तेलुगू में डब नहीं किया। यह एक विशुद्ध द्विभाषी फिल्म है जिसे हमने मात्र 60 दिनों में पूरा कर लिया।”
फिल्म 10 नवम्बर को रिलीज की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath