शमिता शेट्टी के लिए पूरा परिवार उत्साहित

मुंबई, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। शमिता शेट्टी सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा रीलोडेड’ के फिनाले में डांस करने के लिए तैयार हैं। वहीं उनकी बड़ी बहन शिल्पा शेट्टी सहित पूरा परिवार उन्हें जीत के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

अभिनय से दूर होने के बाद, उन्होंने 2011 में इंटीरियर डिजाइनिंग में अपना हाथ अजमाया। टेलीविजन चैनल कलर्स के आठवें सत्र में शमिता एक प्रतियोगी बनीं, जिसके बाद से वह सुर्खियों में हैं।

शिल्पा ने ट्विटर पर लिखा, “मां और पिताजी के साथ सभी उत्साहित हैं कि शमिता झलक के सुपर फिनाले में है। शमिता आगे बढ़ो।” शिल्पा ने 2007 में ब्रिटिश रियलिटी टेलीविजन श्रृंखला ‘सेलिब्रिटी बिग ब्रदर 5’ का खिताब जीता था।

शिल्पा ने अपने माता-पिता के साथ एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें सभी ने लाल रंग की पोशाक पहनी है।

‘झलक दिखला जा रीलोडेड’ के फिनाले का प्रसारण शनिवार होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493