एचडब्ल्यूएल फाइनल के लिए टिकटों की बिक्री शुरू

रायपुर, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 27 नवम्बर से 6 दिसम्बर के बीच होने वाले बहुप्रतिक्षित हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) फाइनल के लिए टिकटों की बिक्री गुरुवार को शुरू हुई।

आठ देशों के इस टूर्नामेंट के लिए प्रशंसक ‘टिकटजिनी डॉट इन’ से टिकट हासिल कर सकते हैं। टिकटों की कीमत 50 से 100 रूपये (साधारण स्टैंड) और 1000 रुपये (वीआईपी स्टैंड) तय की गई है।

इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली आठ टीमों को दो पूल में विभाजित किया गया है। 2014 के एशियाई चैम्पियन और मेजबान भारत को पूल-बी में नीदरलैंड्स, जर्मनी और अर्जेटीना के साथ रखा गया है।

मेजबान टीम को अपना पहला मैच 2014 विश्व कप के उपविजेता अर्जेटीना के साथ 27 नवम्बर को खेलना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493