पूर्व सैनिक करेंगे लखनऊ में ट्रैफिक कंट्रोल

माना जा रहा है कि पूर्व सैनिकों को इस काम में लगाने से शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड चुने हुए करीब 150 पूर्व सैनिकों को विशेष प्रशिक्षण दिलवाने की तैयारी में है।

पूर्व सैनिक कल्याण निगम के अध्यक्ष ब्रिगेडियर (अवकाश प्राप्त) आर.डी. सिंह ने बताया कि सूबे में हो रहे पंचायत चुनाव के दौरान सिविल पुलिस व यातायात के सिपाहियों की दूर-दूराज क्षेत्रों में ड्यूटी लग जाने से यातायात व्यवस्था को संचालित कराने का संकट उठ खड़ा हुआ है। इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने पूर्व सैनिक कल्याण निगम से शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु तरीके सें संचालित कराने के लिए फिलहाल अभी 100 पूर्व सैनिकों की मांग की है।

निगम उनकी इस मांग को स्वीकार करते हुए प्रशासन को शीघ्र ही 100 पूर्व सैनिक मुहैया कराएगा, जो राजधानी की यातायात व्यवस्था को सुचारु तरीके से नियंत्रित करने में प्रशिक्षित होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493