महेश भट्ट ने गुलाम अली का मुंबई कार्यक्रम रद्द होने की निंदा की

मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। मशहूर फिल्मकार महेश भट्ट ने शिव सेना की धमकी के बाद यहां पाकिस्तानी गजल उस्ताद गुलाम अली का संगीत कार्यक्रम रद्द किए जाने की निंदा की है। उनका कहना है कि सांस्कृतिक संबंधों के परों को दोनों देशों के बीच की राजनीतिक वार्ता के आधार पर नहीं कतरा जाना चाहिए।

गुलाम अली (75) को इस सप्ताह फिल्म नगरी मुंबई और पुणे में महान गायक जगजीत सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर लाइव प्रस्तुति देनी थी।

शिव सेना द्वारा गुलाम अली के संगीत कार्यक्रम में खलल डालने की धमकी दिए जाने के बाद बुधवार को इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया।

महेश भट्ट ने फोन पर आईएएनएस को बताया, “यह एक परिचित भयावह अनुभव है, जो हमारे देश के इस हिस्से में अक्सर देखने को मिलता है और सत्ता की बागडोर सरकार के हाथ में होने के बावजूद ऐसा देखा गया है। पाकिस्तान के साथ सांस्कृतिक संबंधों को बनाए रखने के इच्छुक सिविल सोसायटी के शांति कार्यकर्ताओं को इस तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493