ऐश्वर्य की मेहनत से प्रभावित संजय गुप्ता

मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। निर्देशक संजय गुप्ता अभिनय के लिए ऐश्वर्य राय बच्चन के समर्पण और कड़ी मेहनत से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने ऐश्वर्य की कड़ी मेहनत और उनके प्रयासों को सराहनीय बताया है।

‘जज्बा’ के निर्देशक गुप्ता ने कहा, “वह अभिनय के लिए पूरी तरह समर्पित हैं, अपना होमवर्क पूरा करती हैं और सेट पर पूरी तरह तैयार होकर आती हैं।”

इस फिल्म में ऐश्वर्य एक वकील का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में उन पर दुष्कर्म और हत्या के आरोपी का मुकदमा लड़ने के लिए दबाव डाला है।

फिल्म में इरफान खान, शबाना आजमी और जैकी श्रॉफ भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म शुक्रवार प्रदर्शित हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493