‘दो दुनी चार’ का सीक्वल बनाने ख्वाहिश : ऋषि कपूर

मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता ऋषि कपूर की फिल्म ‘दो दुनी चार’ को प्रदर्शित हुए पांच साल हो गए हैं। लेकिन ऋषि फिल्म की यादें संजोए हुए हैं। इसीलिए उन्होंने फिल्म का सीक्वल बनाने और इसका हिस्सा बनने की ख्वाहिश जाहिर की है।

फिल्म में ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह भी प्रमुख भूमिका में थीं। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता था।

फिल्म का हिस्सा बनने की ख्वाहिश जाहिर करते हुए ऋषि ने ट्विटर पर लिखा, “समय बीत रहा है। डीडीसी को पांच साल हो गए। हबीब हमें फिल्म के सीक्वल पर विचार करना चाहिए।”

हबीब फैसल द्वारा निर्देशित फिल्म ‘दो दुनी चार’ मध्यम वर्गीय परिवार के कार खरीदने के सपने पर आधारित है। फिल्म 2010 में आठ अक्टूबर को प्रदर्शित हुई। यह एक शिक्षक और उसके परिवार के जीवन पर आधारित है।

फिल्म ‘दो दुनी चार’ में ऋषि और नीतू सिंह की जोड़ी मुख्य भूमिका में है। उन्होंने इससे पहले 1970 के दशक में ‘खेल खेल में’ और ‘रफू चक्कर’ जैसी हिट फिल्में दी हैं।

यह जोड़ी 2013 में बड़े पर्दे पर फिल्म ‘बेशरम’ में अपने बेटे रणवीर के साथ नजर आई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493