हॉकी टेस्ट : भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की सीनियर पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हरा दिया।

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की सीनियर पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हरा दिया।

इसके साथ भारत ने चार मैचों की इस सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत को पहले मैच में हार मिली थी लेकिन उसके बाद उसने लगातार दो जीत हासिल करते हुए बढ़त बना ली।

भारत के लिए मैच का पहला गोल रुपिंदर पाल सिंह ने 10वें मिनट में हासिल पेनाल्टी कार्नर पर किया। 22 वें मिनट में हालांकि जारेड पांचिया के गोल की मदद से स्कोर 1-1 कर लिया।

भारत ने 41वें मिनट में एक बार फिर बढ़त हासिल की। इस बार रमनदीप सिंह ने आकाशदीप सिंह के पास पर एक बेहतरीन गोल किया।

अगले 10 मिनट तक दोनों टीमों के बीच गोल करने की होड़ लगी रही। इस क्रम में 52वें मिनट में मेजबान टीम को सफलता मिली। स्टीप एडवर्ड्स ने शानदार फील्ड गोल करते हुए स्कोर 2-2 कर दिया।

अब खेल और रोमांचक हो गया था। दोनों टीमों में से कोई भी अंतिम मिनटों में गोल करते जीत हासिल कर सकता था। भारत ने अपना पूरा दमखम झोंक दिया।

धर्मवीर सिंह ने बेहतरीन तेजी दिखाते हुए 60वें मिनट में विपक्षी टीम के डी-एरिया में प्रवेश किया और रिवर्स फ्लिक के जरिए गोल करते हुए भारत की जीत सुनिश्चित की।

दोनों टीमों के बीच अंतिम टेस्ट मैच 11 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493