नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। फेनेस्टा ओपन नेशनल टेनिस चैम्पियनशिप का पुरुष एकल फाइनल शीर्ष वरीय श्रीराम बालाजी और दूसरे वरीय विष्णु वर्धन के बीच खेला जाएगा। इसी तरह महिला एकल फाइनल समिता चामाथी और प्रेरणा भाम्बरी के बीच होगा।

बालाजी ने शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में मोहित मयूर जयप्रकाश् को 7-6, 6-4 से हराया। दूसरी ओर, वर्दन ने वीएम रंजीत को 6-4, 7-6 से बाहर का रास्ता दिखाया।
महिला एकल में समीथा ने प्रांजला वाई. को 5-7, 6-1, 6-4 से मात दी। दूसरी ओर, चौैथी वरीय प्रेरणा ने शीर्ष वरीय स्नेहादेवी रेड्डी को सीधे सेटों में 6-0, 6-3 से हराकर बाहर किया।
लड़कों के अंडर-18 वर्ग के सेमीफाइनल में आर्यन गोवेस ने नितिन सिन्हा को 6-4, 6-4 से और बीआर निकश्प ने परीक्षित सोमानी को 6-3, 6-3 से हराया। लड़कियों के अंडर-18 वर्ग के सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय जीव देसाई ने महक जैन को 6-0, 6-7, 6-1 से हराया। अन्य सेमीफाइनल में साथविका सामा ने प्रिंकल सिंह को 6-2, 6-0 से हराया।
dharmpath.com dharmpath