ईरान के शीर्ष सैन्य सलाहकार की सीरिया में हत्या

ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर जनरल हुसैन हमदानी की अलेप्पो में हत्या कर दी गई। वे हाल में सीरिया में सीरियाई सरकार को सलाहकार की सेवा प्रदान कर रहे थे और सीरियाई सेना के कुद्स बल के अभियान का निरीक्षण कर रहे थे।

ईरान की समाचार एजेंसी फार्स ने कहा कि जनरल हमदानी की गुरुवार रात अलेप्पो में इस्लामिक स्टेट आतंकवादियों के एक समूह ने हत्या कर दी।

ईरान ने कहा कि सीरिया में जिहादी समूहों से लोहा लेने के लिए वह सैन्य सलाहकारों को शिया लड़ाकों के प्रशिक्षण के लिए सीरिया भेज रहा है, जो सीरियाई सेना के साथ मिलकर जंग में हिस्सा लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493