चीन में कोयला खान में विस्फोट, 10 फंसे

बीजिंग, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन के जिआंग्शी प्रांत की सांगराओ काउंटी स्थित एक कोयला खान में गैस विस्फोट के बाद उसमें 10 खनिक फंस गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, प्रांतीय कोयला खान सुरक्षा निगरानी विभाग ने कहा कि योंगजी कोयला खान में जब खनिक खदान के अंदर काम कर रहे थे तो रात लगभग 10 बजे यह दुर्घटना हुई। इस विस्फोट से खान का एक हिस्सा टूटकर गिर गया।

खान में फंसे खनिकों को बचाने के लिए बचावकर्मी अब भी काम कर रहे हैं।

पुलिस ने खान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493