नवाजुद्दीन के साथ काम करने को इच्छुक फैजल

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्व बाल कलाकार फैजल खान ने डांस के जरिए टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा, उन्होंने डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा रिलोडिड’ का खिताब जीता। अब उनका कहना है कि वह हिंदी सिनेमा की ओर रुख करना चाहते हैं और अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी से प्रेरणा लेना चाहते हैं।

फैजल ने कहा कि वह एक आदर्श कलाकार बनना चाहते हैं।

फैजल ने शो जीतने के बाद मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, “मैं एक डांसर या अभिनेता के रूप में पहचान बनाना नहीं चाहता। मैं एक निपुण कलाकार बनना चाहता हूं। मैं बॉलीवुड में काम करना चाहता हूं और अभिनेता बनने के लिए जिन गुणों की आवश्यकता होती है मैं इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं।”

इससे पहले फैजल रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 2’ के विजेता भी रह चुके हैं। उन्होंने शनिवार को सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो का खिताब अपने नाम किया। इसके लिए फैजल को एक ट्राफी, 30 लाख रुपये नकद और एक कार दी गई।

उन्होंने कहा, “मैं नवाजुद्दीन के साथ काम करना चाहता हूं। उनकी फिल्में मुझे प्रेरणा देती हैं। मुझे उनकी फिल्में पसंद हैं और शाहरुख खान और सलमान खान भी मुझे प्रेरणा देते हैं। मैं टाइगर श्रॉफ, रितिक रोशन, सनी देओल के साथ डांस करना पसंद करूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493