चीन एक्सपो में शामिल होगा उत्तर कोरिया का प्रतिनिधिमंडल

लिआनिंग प्रांत के दांन्दोंग शहर में 15 से 18 अक्टूबर के बीच चीन-उत्तर कोरिया आर्थिक, व्यापार, संस्कृति एवं पर्यटन एक्सपो का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उत्तर कोरिया की कंपनियों के 100 से अधिक प्रदर्शनी बूथ लगेंगे।

आयोजकों के मुताबिक, इस आयोजन से इतर दोनों देशों के बीच उत्तर कोरिया की नई पर्यटन परियोजनाओं पर भी चर्चा होगी।

इस एक्सपो में रूस, मंगोलिया, पाकिस्तान, थाईलैंड, वियतनाम, मिस्र, हांगकांग और ताइवान की कंपनियां कारोबारी अवसर तलाशेंगी।

दान्दोंग चीन और उत्तर कोरिया के बीच व्यापार, निवेश का मुख्य केंद्र है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493