मनोरमा के निधन से सिने हस्तियों में शोक की लहर

चेन्नई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता आर. माधवन, खुशबू सुंदर, सेल्वाराघवन और देवी प्रसाद ने दिग्गज तमिल अभिनेत्री मनोरमा के निधन पर ट्विटर पर शोक जाहिर किया है। अभिनेत्री शनिवार को हृदयाघात के बाद चल बसीं।

मनोरमा 78 वर्ष की थीं। उन्होंने अपने पांच दशकों से लंबे करियर में 1,000 से अधिक दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनय किया और इसकी बदौलत गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी जगह बनाई। सिने हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है :

-देवी श्री प्रसाद : ‘आची’ मनोरमा के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। एक ऐसी दिग्गज कलाकार जिनकी जगह नहीं ली जा सकती। उनकी आत्मा को शांति मिले।

-सेल्वाराघवन : मैं जिन अच्छे लोगों को जानता हूं, वह उनमें से एक थीं। उनके साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

-आर. माधवन : आची। भाग्यशाली हूं कि आपसे मुलाकात हुई।

-खुशबू सुंदर : तमिल सिनेमा के इतिहास में एक दुखद दिन। महान अभिनेत्रियों में से एक व प्यार से आची कहलाने वाली मनोरमा अब हमारे बीच नहीं रहीं।

-धनुष : नहीं! मनोरमा आची! आप हमें छोड़कर नहीं जा सकतीं।

-पी.सी. श्रीराम : दिग्गज मनोरमा नहीं रहीं। आत्मा को शांति मिले।

-राधिका सरत कुमार : कितना बड़ा नुकसान है। मनोरमा आची चली गईं।

-सिद्धार्थ : मनोरमा आची आत्मा को शांति मिले।

-श्रेया रेड्डी : मनोरमा की आत्मा को शांति मिले।

-शोभना चंद्रकुमार : भारतीय फिल्मोद्योग को अपूरणीय क्षति पहुंची है। मनोरमा आची नहीं रहीं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। दुखद खबर।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493