रियो ओलंपिक के लिए विशेष पुलिस थाना स्थापित होगा

रियो डी जेनेरियो, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजीलियाई शहर रियो डी जनेरियो में अगले वर्ष होने वाले ओलम्पिक खेलों की स्थानीय आयोजन समिति विशेष तौर पर ओलम्पिक के लिए समर्पित एक पुलिस थाना स्थापित करने के लिए पुलिस महकमे के साथ काम कर रही है।

यह विशेष पुलिस थाना ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों से संबंधित आपराधिक वारदातों की शिकायत पर कार्यवाही करेगा।

रियो2016 समिति की ओर से मीडिया एकीकरण सुरक्षा प्रबंधक, लीमा कास्त्रो ने कहा कि रियो के बारा में एथलीट पार्क के पास 300 वर्ग मीटर के दायरे में एक विशेष पुलिस स्टेशन की स्थापना की जाएगी और यह चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हालांकि बजट मुद्दे के कारण कास्त्रो ने इस बात को स्पष्ट किया कि इस पुलिस स्टेशन में शहर के अन्य पुलिस थानों से स्थानांतरित कर तैनात किए जाने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या का पता नहीं है।

अधिकारियों ने रियो ओलंपिक की सुरक्षा की गारंटी देते हुए कहा कि वह 85,000 के करीब सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। यह संख्या लंदन ओलम्पिक-2012 के दौरान तैनात किए गए सुरक्षाकर्मियों से दोगुनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493