कानपुर एकदिवसीय : दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 रनों से हराया

कानपुर, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने रविवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में भारत को छह रनों से हरा दिया।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान अब्राहम डिविलियर्स (नाबाद 104) और फाफ डू प्लेसिस (62) की उम्दा पारियों की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में 303 रन बनाए।

जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम रोहित शर्मा (150) और अजिंक्य रहाणे (60) की दमदार पारियों के बाद भी लक्ष्य से छह रन दूर रह गई। भारतीय टीम 50 ओवरों में सात विकेट पर 298 रन ही बना सकी।

इसके साथ मेहमान टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। सीरीज का दूसरा मैच इंदौर में 14 अक्टूबर को खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493