काठमांडू, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) के अध्यक्ष खडग प्रसाद शर्मा ओली को रविवार को नेपाल का नया प्रधानमंत्री चुन लिया गया।
संसद में हुए मतदान में उन्होंने कार्यवाहक प्रधानमंत्री सुशील कोईराला को पराजित किया।
नेपाल में 20 सितंबर को नए संविधान को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी थी। इसी के तहत नए प्रधानमंत्री का चुनाव किया गया।
dharmpath.com dharmpath