टेनिस : पोस्पिसिल-सॉक ने जीता चीन ओपन पुरुष युगल खिताब

बीजिंग, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। कनाडा के टेनिस खिलाड़ी वासेक पोस्पिसिल और अमेरिका के जैक सॉक की जोड़ी ने रविवार को चीन ओपन का पुरुष युगल खिताब जीत लिया।

पोस्पिसिल-सॉक की जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में कनाडा के डेनियल नेस्टर और फ्रांस के एडुआर्ड रोजर वेसेलीन की जोड़ी को 3-6, 6-3, 10-6 से हराया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पहला सेट गंवाने के बाद पोस्पिसिल-सॉक ने संघर्षपूर्ण वापसी की और एक घंटा 13 मिनट में खिताब अपने नाम कर लिया।

रविवार को ही पुरुष एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त सर्बिया को नोवाक जोकोविक और स्टार स्पेनिश खिलाड़ी राफेल नडाल के बीच मुकाबला होना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493