दीपिका ने शुरू किया मानसिक स्वास्थ्य एनजीओ ‘लिव लव लाफ’

मुंबई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने यहां अपने एनजीओ ‘लिव लव लाफ’ के उद्घाटन के अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य के लिए जागरुकता फैलाने की जरूरत पर बल दिया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित इस एनजीओ का उद्घाटन किया।

दीपिका खुद भी मानसिक अवसाद के दौर से गुजर चुकी हैं।

इस अवसर पर दीपिका ने कहा, “हमें मानसिक रोग को घृणा की दृष्टि से देखने के बजाय मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरुकता फैलानी चाहिए। मौजूदा समय में हम सभी तनावपूर्ण जीवन जी रहे हैं लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि जीना, प्यार करना और हंसना बेहद जरूरी है। यही जिंदगी है।”

दीपिका ने कहा, “मैं जो खुद भी अवसाद के दौर से गुजर चुकी हूं मानती हूं कि हमेशा उम्मीद जरूर होती है।”

दीपिका की मां उज्जला पादुकोण ने कहा, “दीपिका में मानसिक अवसाद के लक्षणों को देखकर मैंने सोचा कि हो सकता है कि यह प्रेम प्रसंग के कारण हो लेकिन मुझे पता चला कि इस अवसाद का कारण मानसिक और शारीरिक तनाव था। फिर हम उसे मनोचिकित्सक के पास मदद के लिए ले गए। “

दीपिका ने कहा, “जिंदगी के अनुभव हमें सीख देते हैं और बेहतर इंसान बनाते हैं। “

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493