चाइन फिल्म न्यूज के अनुसार, ऑस्कर अवार्ड के आयोजकों ने चीनी फिल्म नियामक बोर्ड को बताया कि फिल्म निर्माण में शामिल कलाकारों में चीनी नागरिकों की संख्या तय मानक से काफी कम है और इसी वजह से फिल्म को नामांकन सूची से हटाया गया।
चीन और फ्रांस द्वारा मिलकर निर्मित इस फिल्म के निर्माण में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कई हस्तियां शामिल हैं, जिनमें फ्रांसीसी निर्देशक ज्यां जैक्स अनाउड और अमेरिकी फिल्म संगीतकार जेम्स हॉर्नर शामिल हैं।
विदेशी भाषा की फिल्म के लिए ऑस्कर अवार्ड का एक विशेष नियम है कि फिल्म का आवेदन भेजने वाले देश को यह सुनिश्चित करना होता है कि फिल्म निर्माण में अधिकांश रचनात्मक प्रतिभागिता उसी देश के नागरिकों की रही है।
सूची से बाहर होने से पहले तक वोल्फ टोटेम को अवार्ड का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। वोल्फ टोटेम की जगह इस श्रेणी में चीन की ही एक अन्य रोमांटिक हास्य फिल्म ‘गो अवे मिस्टर ट्यूमर’ को शामिल किया गया है।
dharmpath.com dharmpath