टेलीनॉर इंडिया के सीईओ बने शरद मेहरोत्रा

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। टेलीनॉर इंडिया ने शरद मेहरोत्रा को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।

कंपनी ने एक बयान में सोमवार को बताया कि मेहरोत्रा, विवेक सूद की जगह लेंगे, जिन्हें टेलीनॉर समूह का कार्यकारी उपाध्यक्ष व मुख्य विपणन अधिकारी नियुक्त किया गया है। दोनों की नियुक्तियां एक नवंबर से प्रभावी होंगी।

टेलीनॉर समूह के सीईओ तथा अध्यक्ष सिगवे ब्रेक्के ने कहा, “शरद को टेलीनॉर इंडिया का सीईओ नियुक्त करते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही है। उन्हें भारतीय दूरसंचार के बारे में व्यापक जानकारी है और दूरसंचार के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय अनुभव है।”

इससे पहले मेहरोत्रा टेलीनॉर म्यांमार के मुख्य विपणन अधिकारी (सीएमओ) थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493