श्रुति हासन ने बहन अक्षरा को दी जन्मदिन की बधाई

मुंबई, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रुति हासन ने अपनी बहन और अभिनेत्री अक्षरा हासन को सोमवार को जन्मदिन की बधाई दी।

अक्षरा सोमवार को 24 साल की हो गई हैं।

श्रुति ने ट्वीट कर अपनी बहन के प्रति प्यार को दर्शाते हुए लिखा, “जन्मदिन की बधाई हो अक्षरा..मेरी राजकुमारी को ढेर सारा प्यार।”

दिग्गज अभिनेता कमल हासन और सारिका की बेटी श्रुति और अक्षरा हासन बहु-प्रतिभाशाली हैं।

श्रुति ने इससे पहले आईएएनएस को बताया था कि वह अपनी बहन को लेकर काफी हिफाजती हैं और उन्हें अक्षरा की उपलब्धियों पर गर्व है।

अक्षरा ने भी अपने प्रशंसकों को जन्मदिन की बधाई देने के लिए ट्विटर के जरिए शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने लिखा, “मुझे जन्मदिन की बधाई देने वाले सभी देकर मेरा जन्मदिन खास बनाने वाले लोगों को धन्यवाद।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493