जन्मदिन की बधाइयों से भावुक हुए अमिताभ

मुंबई, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपने 73वें जन्मदिन पर मिली बधाइयों और प्रशंसकों से मिले प्यार से भावुक हो गए।

अमिताभ ने कहा कि उनके पास खुद के विचार जाहिर करने के लिए शब्द नहीं हैं।

अभिनेता को रविवार को उनके 73वें जन्मदिन पर अनुपम खेर, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर, करन जौहर और ऋषि कपूर सहित सभी बॉलीवुड हस्तियों ने जन्मदिन की बधाई दी।

अमिताभ ने सोमवार को ट्वीट किया, “मैं इस पल में यही बता सकता हूं कि मैं जन्मदिन के लिए मिले आपके प्यार और बधाइयों से काफी भावुक हूं।”

पद्म विभूषण से सम्मानित अमिताभ को विश्व सिनेमा में उनके बेहतरीन करियर के लिए फ्रांस द्वारा ‘नाइट ऑफ दी लीजन ऑफ ऑनर’ से नवाजा गया।

अभिनेता को पिछली बार सुजीत सरकार की फिल्म ‘पीकू’ में देखा गया था और उन्हें अब बिजॉय नाम्बियार की फिल्म ‘वजीर’ में देखा जाएगा। फिल्म चार दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अमिताभ 15 साल बाद एक बार फिर आगामी टेलीविजन शो ‘आज की रात है जिंदगी’ से स्टार प्लस पर वापसी कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493