बार्सिलोना में अपने करियर से खुश हैं नेमार

बार्सिलोना, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेन के शीर्ष फुटबाल क्लब एफसी बार्सिलोना के लिए खेलने वाले ब्राजीलियाई स्टार स्ट्राइकर नेमार ने कहा है कि अब वह पहले की तरह ‘शरारती बच्चा’ नहीं रह गए हैं।

नेमार ने कहा कि बार्सिलोना टीम ने उनकी खेलने की शैली, आदत और जीवन में काफी बदलाव ला दिया है।

नेमार ने कहा, “मेरे खेलने की शैली और जीवन में काफी बदलाव आया है। हमने एक शानदार सत्र व्यतीत किया और मेसी तथा सुआरेज के साथ उनकी अच्छी मित्रता हो चुकी है।”

बार्सिलोना के साथ तीन वर्ष बिता चुके नेमार ने बीते सत्र के दौरान इंग्लिश प्रीमियर क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड से जुड़ने की संभावना जताकर सभी को चौंका दिया था।

बीते सत्र में तीन-तीन खिताब जीतने वाली बार्सिलोना के लिए इस सत्र की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और उन्हें सेल्टा डी विगो और सेविला के अलावा स्पेनिश सुपरकप में एथलेटिक क्लब बिलबाओ के हाथों हार झेलनी पड़ी है।

नेमार ने कहा, “मौजूदा सत्र में अब तक का सफर कठिन रहा है। हमें देखना होगा कि हमें अपने प्रतिद्वंद्वियों पर विजय पाने के लिए और क्या करना होगा, जो अब तक हम नहीं कर सके हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493