कोलंबो, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिल राजनैतिक बंदियों और तमिल संगठन लिट्टे के बंदी लड़ाकों ने अपनी तुरंत रिहाई की मांग को लेकर श्रीलंका में सोमवार को भूख हड़ताल शुरू कर दी।
कोलंबो, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिल राजनैतिक बंदियों और तमिल संगठन लिट्टे के बंदी लड़ाकों ने अपनी तुरंत रिहाई की मांग को लेकर श्रीलंका में सोमवार को भूख हड़ताल शुरू कर दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार जेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लगभग 100 कैदी भूख हड़ताल में हिस्सा ले रहे हैं।
कैदियों ने अपने लिए माफी की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक कोई स्वीकार्य हल नहीं निकलेगा, वे उपवास पर रहेंगे।
श्रीलंका में विपक्षी दलों और तमिल राजनैतिक संगठनों ने सभी तमिल राजनैतिक बंदियों की रिहाई की मांग की है।
विपक्षी सांसदों का कहना है कि देश की जेलों में कम से कम 300 राजनैतिक बंदी कैद हैं।
श्रीलंका की सेना ने 2009 में तमिल संगठन लिट्टे को कुचल दिया था। इस दौरान सैकड़ों लड़ाकों और उनके हमदर्दो को पकड़ा गया था। इनमें से अधिकांश को छोड़ दिया गया था।
dharmpath.com dharmpath