ब्रिटेन में 600 साल पुराना जहाज पाया गया

लंदन, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के हैंपशायर काउंटी में एक नदी में 600 साल पुराने एक युद्धक जहाज का मलबा मिला है। मीडिया रपट से सोमवार को यह जानकारी मिली।

द टेलीग्राफ की एक रपट के मुताबिक, फ्रांस पर जीत पाने को किंग हेनरी के लिए बने चार बेहतरीन जहाजों में यह दूसरा जहाज था, जिसका नाम होलिगोस्त था।

17 नवंबर, 1415 में होलिगोस्त को शाही बेड़े में शामिल किया गया था और 1416-20 के बीच अभियानों में इसने हिस्सा लिया।

ब्रिटिश विरासत संरक्षण संगठन हिस्टोरिक इंग्लैंड हैंबल नदी में पाए गए जहाज पर व्यापक पैमाने पर पुरातात्विक जांच शुरू करेगा। जहाज के बारे में अधिक से अधिक जानकारी इकट्ठी करने के लिए पुरातत्वेत्ता अगले कुछ साल में सोनार, रिमोट सेंसिंग, ड्रोन तकनीक तथा डेंड्रोक्रोनोलॉजी का इस्तेमाल करेंगे।

सन् 1416 में जहाज को 200 नाविक मिलकर चलाते थे, इसके अलावा कई सैनिक भी सवार रहते थे।

हिस्टोरिक इंग्लैंड के प्रमुख डंकन विल्सन ने कहा, “अगिनकोर्ट की लड़ाई उन ऐतिहासिक घटनाओं में है, जिसका देश के लिए बेहद महत्व है।”

उन्होंने कहा, “600वीं वर्षगांठ पूरी करने जा रहे उस जहाज की जांच करना बेहद रोमांचकारी होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493