दक्षिण-दक्षिण सहयोग बढ़ाने में चीन की अहम भूमिका : संरा अधिकारी

यूएनसीटीएडी के अफ्रीका, अल्प विकसित देशों एवं विशेष कार्यक्रमों केनिदेशक तेसफाच्यू तफीरी ने कहा कि चीन ने विकासशील देशों के लिए मुख्य बुनियादी ढांचे का निर्माण किया है, विशेष रूप से ऊर्जा एवं परिवहन क्षेत्र में।

उन्होंने कहा कि चीन ने उत्पादन क्षमता के निर्माण में सहयोग दिया है, क्योंकि देशों के विकास के लिए बुनियादी ढांचागत विकास अत्यंत आवश्यक है। यह बुनियादी ढांचागत व्यापार एवं अन्य आर्थिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण है।

संयुक्त राष्ट्र अधिकारी ने चीन को विकास की उपलब्धियों एवं गरीबी के खिलाफ लड़ाई में कई देशों के लिए प्रेरणा बताया है। तेसफाच्यू ने कहा, “चीन ने दो दशकों में कई उपलब्धियां हासिल की हैं, लाखों लोगों की गरीबी को कम किया है। अन्य कई अन्य विकासशील देशों के लिए एक उदाहरण है।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने न्यूयॉर्क में पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र सतत विकास सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में 2015 के बाद के विकास एजेंडे के क्रियान्वयन के लिए विकासशील देशों को दो अरब डॉलर की आर्थिक मदद मुहैया कराने की प्रतिबद्धता जताई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493