मेरे लिए अभ्यास मैच है ‘बिग बॉस’ : रिमी सेन

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड में अभिनेत्री के तौर पर नाम कमाने के बाद अब रिमी सेन फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने की तैयारी कर रही हैं।

रिमी का कहना है कि वह अब फिल्में नहीं करना चाहतीं।

अभिनेत्री को इन दिनों टेलीविजन रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ में एक प्रतिभागी के तौैर पर देखा जा रहा है।

रिमी का कहना है कि उन्होंने इस शो में शामिल होकर निर्देशन के करियर की तरफ अपना पहला कदम बढ़ाया है।

रिमी ने ‘बिग बॉस’ के घर में जाने से पहले आईएएनएस को बताया, “मैं एक अभिनेत्री हूं और अब मेरी फिल्मों में अभिनय करने में रुचि नहीं है।”

रिमी ने ‘गोलमाल’, ‘क्योंकि..’, ‘गरम मसाला’ और ‘बागबान’ जैसी फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री किसी के साथ पटकथा पर काम कर रही हैं, लेकिन अभी तक इसका फैसला नहीं हुआ है।

रिमी ने कहा, “मैं अगले साल तक निर्देशन में जाने की योजना बना रही हूं और इसके लिए मुझे विभिन्न लोगों को संभालना आना चाहिए। इसीलिए, ‘बिग बॉस 9’ में जाना निर्देशन की दिशा में मेरे लिए एक अभ्यास मैच हो सकता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493