एक-दूसरे के विपरीत हैं बाले, रोनाल्डो : एजेंट

लंदन, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले वेल्स के मिडफील्डर गैरेथ बेल के एजेंट जोनाथन बार्नेट ने बेल और उनके साथी खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के संबंधों के बारे में बात की।

बार्नेट ने कहा कि दोनों एक दूसरे के विपरीत हैं, लेकिन उनके बीच कोई बैरभाव नहीं है।

समाचार एजेंसी एफे की रपट के अनुसार , समाचार पत्र ‘द गार्जियन’ में प्रकाशित साक्षात्कार में बर्नेट ने कहा कि दोनों हर शाम खाने के लिए साथ नहीं जाते हैं, लेकिन सब ठीक है।

बार्नेट ने कहा, “दोनों के बीच कोई बैरभाव नहीं है। बेल काफी शांत व्यक्ति हैं, लेकिन मुझे लगता है कि वह रोनाल्डो से कुछ सीख सकते हैं।”

एजेंट ने कहा कि बाले एक बेहतरीन फुटबाल खिलाड़ी हैं और इससे ज्यादा वह कुछ नहीं चाहते हैं।

बार्नेट ने बताया कि बाले के पास काफी अच्छे विज्ञापन हैं लेकिन वह अपने जीवन में विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनना चाहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493