म्यांमार भूस्खलन में मृतकों की संख्या 17 हुई

नेपेडा, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। म्यांमार के कयाह राज्य में हुए एक भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है और छह अन्य लोग लापता हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पीड़ितों में सात महिलाएं शामिल हैं।

मूसलाधार वर्षा के कारण रविवार को हुए भूस्खलन में मावची तोंग पाव गांव और लोखालो गांव के बीच पर्वतीय क्षेत्र में 60 घर नष्ट हो गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में बचाव कार्य जारी है, जिसके तहत दो स्कूलों में राहत शिविर खोले गए हैं और एक अस्पताल खोला गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493