ढाका, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में दो अक्टूबर को अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा मारे गए जापानी नागरिक कुनियो होशी को मंगलवार को रंगपुर में दफना दिया गया।
स्थानीय प्रशासन ने कहा कि जापानी दूतावास के आग्रह पर उसकी आखिरी रस्म पूरी कर दी गई।
उपायुक्त राहत अनवर ने बीडीन्यूज 24 से कहा, “उसने इस्लाम धर्म अपना लिया था। यही कारण है कि जापानी दूतावास ने गृह मंत्रालय से आग्रह किया कि उसे रंगपुर में दफना दिया जाए।”
कुनियो को रंगपुर की मुंशीपारा कब्रगाह में दफन कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि 28 सितंबर को ढाका में इटली के सहायता कर्मी सिजारे तावेल्ला की गोली मारकर हत्या करने के चार दिनों बाद होशी की हत्या कर दी गई।
मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश हमलावरों ने दोनों को तीन-तीन गोलियां मारी थीं।
dharmpath.com dharmpath