पाकिस्तान सुपर लीग में खेलेंगे वाटसन

लाहौर, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के हरफनमौला क्रिकेटर शेन वाटसन पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के पहले संस्करण में हिस्सा लेंगे।

वाटसन के नाम 154 टी-20 मैचों में 4107 रन हैं।

वाटसन ने कहा कि वह अगले वर्ष चार से 24 फरवरी के बीच संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले लीग टूर्नामेंट पीएसएल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने को उत्सुक हैं।

समाचार पत्र ‘डान’ ने मंगलवार को वाटसन के हवाले से कहा, “मैं पीएसएल का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। इसमें कई विश्व स्तरीय खिलाड़ी खेल रहे हैं और मैं इसमें हिस्सा लेने के प्रति बेसब्र हो रहा हूं।”

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अनुसार, वाटसन पीएसएल के लिए हां करने वाले 152वें खिलाड़ी हैं।

पीसीबी के चेयरमैन नजम सेठी ने कहा, “हमें वाटसन के लीग का हिस्सा बनने की खुशी है। वह निश्चित तौर पर पीएसएल ड्रॉफ्ट में सर्वाधिक ध्यान खींचने वाले खिलाड़ी होंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493