पिता के इस करतब को देखते रह गए बेटा अर्जुन तेंदुलकर

sachin sonमुंबई। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों पिता से क्रिकेट के गुर सीखने में व्यस्त हैं। इसी मद्देनजर वे पहुंच गए वानखेड़े स्टेडियम, जहां उनके पिता सचिन तेंदुलकर दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले अभ्यास में जुटे थे। सचिन भी अपने बेटे को क्रिकेट की कोचिंग देने से नहीं हिचकते।

इसी बहाने वे मैदान पर बेटे के साथ कई बार मस्ती भी कर लेते हैं। दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले अभ्यास के दौरान जब अर्जुन स्टेडियम पहुंचे तो सचिन उनके साथ मस्ती में जुट गए। सचिन ने अर्जुन के हाथ से बल्ला ले लिया और गेंद को उसपर उछालने लगे। गेंद गिरने का नाम ही नहीं ले रही थी। गिरे भी कैसे, उससे सचिन तेंदुलकर जो खेल रहे थे।

पिता को काफी देर तक ऐसा करते देख बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपनी मुस्कुराहट नहीं रोक सके। इसके बाद सचिन ने अर्जुन को बेहतरीन बल्लेबाजी करने के कुछ तरीके सिखाए।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493